सोलन पुलिस की बड़ी सफलता 12 घंटे के अंदर चोरी का आरोपी किया गिरफ्तार

दिनांक 24.01.2024 को पुलिस चौकी शहर पर सूचना मिली कि श्री शुभम बंसल की मोबाईल दुकान स्थित लक्कड़ बाजार सोलन में कोई नामालूम व्यक्ति 38 मोबाईल फोन जिनमें 31 मोबाईल फोन Apple Company के थे चोरी करके ले गया है । जिसके पश्चात इसमें मुक़दमा दर्ज करके आरोपी को तलाश के लिये 10 सदस्यों की टीम का गठन किया गया तथा 12 घण्टे के अंदर आरोपी हिमांशू उर्फ मोंटी पुत्र श्री यशपाल निवासी गांव व डा0ग्रावग तै0 कोटखाई जिला शिमला हि0प्र0 उम्र 21 वर्ष को न्यू बस स्टैंड सोलन में पकड़ा गया और तलाशी ली गई तो आरोपी से चोरी किये गये सभी मोबाईल फोन (जिसकी कुल कीमत 8 लाख 50 हजार रूपये है ) रिकवर कर लिये गये हैं ।मुक़दमा में जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *