रोहित भारद्वाज को लगाया गया शिमला जिला में युवा मोर्चा का प्रभारी

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत आज प्रदेश कार्यकरिणी सदस्यों,संसदीय क्षेत्र प्रभारियों व जिला प्रभारियो की घोषणा की है,जिज़मे सभी को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दायित्व सौंपा गया है।

सोलन से सम्बंध रखने वाले भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज को भी इसी कड़ी में शिमला जिला युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

रोहित भारद्वाज ने इसको लेकर पार्टी हाई कमान का आभार जताया व युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भाई तिलक राज शर्मा जी का भी है उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर लोकसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिलवाने के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *