ब्रह्मकुमारीज मैहतपुर जिला ऊना द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर त्रिमूर्ति शिव संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ
गगरेट ( ऊना) 3 मार्च :ब्रह्मकुमारीज मैहतपुर जिला ऊना द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर त्रिमूर्ति शिव संदेश रथ यात्रा का सात दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन गगरेट ब्रह्मकुमारीज हार्मोनी हाऊस ने रथ यात्रा का आयोजन किया । जिसका शुभारंभ गगरेट के उपमण्डल दण्डाधिकारी शशीपाल शर्मा ने ब्रह्मकुमारीज की ध्वजिका दिखा कर रवाना किया।
इस संदेश रथ पर दाव्दश ज्योतिलिंग, सोमनाथ, रामेश्वरम, त्रयंबकेश्वर, वैद्यनाथ, केदारनाथ व नागेश्वर महादेव तीर्थ स्थलों के खुबसूरत माडॅलों को दर्शाया गया है। इस रथयात्रा की अगुवाई ब्रह्मकुमारीज की जिला प्रमुख आशा दीदी, बबिता बहन व ब्रह्मकुमार अवदेश भाई ने किया। बी के रजनी बहन व स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर महेश दत्त सहित स्थानीय बड़ी संख्या में ब्रह्मकुमारीज अनुयायियों व जनता ने इस यात्रा में भाग लिया।
रथ यात्रा गगरेट से दौलतपुर के बीच लगभग 15 गावों से होती हुई अम्ब में ब्रह्मकुमारीज़ आश्रम पर समाप्त हुई। अम्ब आश्रम की प्रमुख रितू बहन सहित बड़ी संख्या में शिव बाबा का गुणगान करते लोगों ने रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा के माध्यम सें शिवरात्रि के आध्यात्मिक संदेश व शिव शक्ति के रहस्यों कों बड़े सहज ढ़ग सें ब्रह्मकुमारी बहन बबिता व ब्रह्मकुमार अवदेश भाई ने विभिन्न स्थानों पर इकत्रित जन-मानस को दिया। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि विकारों पर विजय पाने का पर्व हैं। परमपिता परमात्मा शिव के द्वारा धर्म भ्रष्ट, कर्म भ्रष्ट, अज्ञान, अंधकारपूर्ण समय पर दिव्य अवतरण लेकर विकारों के पंजें से सर्व आत्माओं कों स्वतंत्र कराकर ज्ञान की ज्योति से पवित्रता की स्निग्ध किरणें बिखराकर सुख, शांति, आन्नद संपन्न दैवी सृष्टि की स्थापना की एक पवित्र स्मृति है। नवजीवन सृजन का बोधक यह दिवस अनेक शाश्वत सत्यों को सजीव करने का परम महत्व रखता है। उन्होंने शिव संदेश को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया तथा विकारों से मुक्त होकर जीवन को सार्थक बनाने के लिए सद् गुणों को धारण करने के लिए प्रेरित किया।

