सोलन पुलिस ने किया 14 ग्राम चिट्टा बरामद तीन युवक गिरफ्तार
दिनांक 02-03-2024 को जिला पुलिस की स्पेशल टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि विनय कुमार व अमित कुमार नामक दो युवक काफी मात्रा में चिटटा/हरोईन लेकर चण्डीगढ़ से सोलन की तरफ आ रहे है तथा चिटटा को ये लोग सोलन शहर में नौजवानों को बेचने की फिराक में है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस की स्पेशल टीम ने उपरोक्त दोनों युवकों अमित कुमार पुत्र स्व० श्री कमल ठाकुर निवासी सै०-4 न्यु शिमला तह० व जिला शिमला हि०५० उम्र 35 वर्ष व विनय कुमार पुत्र श्री प्रेम प्रकाश निवासी गांव व डा०खा० चायल तह० कण्डाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 27 वर्ष को क़रीब 14 ग्राम चिटटा/हरोईन के साथ गिरफतार किया तथा उनके द्वारा नशे की खेप के लिये प्रयुक्त किये गये दो वाहनों को भी जब्त किया। जिस सन्दर्भ में अभियोग धारा 21, 29 एन०डी०एण्डपी०एस० एक्ट के तहत पुलिस थाना सदर सोलन में पंजीकृत किया गया। दोनों आरोपी 5 दिन तक पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर है। आरोपी अमित को शिमला पुलिस द्वारा भी चिट्टे के केस में गिरफ़्तार किया जा चुका है।इन आरोपियों से की गई तफ़तीश पर ज्ञात हुआ कि ये दोनों अपने दोस्त अंकुश ठाकुर जो जिरकपुर पंजाब में फलैट में रहता है से चिट्टा लाए थे, जिस पर उक्त अभियोग में पिछले कल आरोपी अंकुश ठाकुर पुत्र श्री शिव सिंह निवासी जिरकपुर पंजाब उम्र 34 वर्ष को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा जिरकपुर से गिरफतार किया गया है। जो चिट्टे का एक बड़ा सप्लायर है जिसके ख़िलाफ़ 100 ग्राम चिट्टा तस्करी का मुक़दमा पंजाब के खरड़ थाने में दर्ज हुआ है।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस नेटवर्क को तोड़ने से कंडाघाट एरिया में चिट्टा की आपूर्ति काफ़ी कम हो गई है।अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
