पपलोल में खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन।


नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा पपलोल में खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस टूर्नामेंट में कबड्डी ,वॉलीबाल व रस्साकसी की प्रतियोगिता करवाई गई। वॉलीबाल में 6 टीमों ने भाग लिया व कबड्डी में 4 टीमों ने भाग लिया । कबड्डी के फाइनल में पलाहः की टीम ने कंडाघाट की टीम को हराया वहीं वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में शहीद रोशन क्लब पपलोल की टीम ने देसी बॉयज की टीम को हरा कर खिताब अपने नाम किया । रस्साकसी में पपलोल स्कूल ने जीत हासिल की । शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर ने बताया की नेहरू युवा केंद्र हर साल खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता विभिन्न स्थानों पर करवाता है व इस साल यह प्रतियोगिता करवाने का मौका शहीद रोशन क्लब पपलोल को मिला जिसके लिए उन्होंने नेहरू युवा केंद्र सोलन का धन्यवाद किया व कहा की इस तरह के आयोजन युवाओं के शारीरिक विकास व उन्हें नशे से दूर रखने में उपयोगी साबित होते हैं। इस मौके पर शहीद रोशन क्लब पपलोल के मुख्य प्रबंधक हरनाम सिंह, राहुल , मनोज, हर्ष, रोहित , नितिन , योगराज , नव्या ,कार्तिक , भाविक के साथ साथ अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *