सोलन ज़िला में मैनुअल स्क्वैंजर्स का व्यापक सर्वेक्षण 14 अप्रैल तकः मनमोहन शर्मा

हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन एवं उनके प्रतिषेध और उनके पुनर्वास के लिए ज़िला सोलन में मैनुअल स्क्वैंजर्स का व्यापक सर्वेक्षण 14 अप्रैल, 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने आज यहां दी।
मनमोहन शर्मा ने ज़िला सोलन के निवासियों से आग्रह किया कि यदि उनके आस-पास अस्वच्छ व शुष्क शौचालयों और हाथ से मैला ढोने में लगे व्यक्तियों के बारे में कोई भी प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध है तो वह सम्बन्धित पंचायत अधिकारियों, शहरी स्थानीय निकायों तथा खण्ड विकास अधिकारियों को इस बारे में अवश्य सूचित करें।
उन्होंने ज़िलावासियों का आह्वान किया कि वह इस महत्वपूर्ण प्रयास में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक न्यायसंगत और सम्मानजनक समाज के गठन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सफल बनाया जा सके।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *