दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट की नई पी०टी०ए कार्यकारिणी का हुआ गठन।

दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट की नई पी०टी०ए कार्यकारिणी का हुआ गठन।
कंडाघाट (दिनांक 21.04.2024) दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट की गत वर्ष की पी० टी ० ए ० कार्यकारिणी को भंग करते हुए सत्र 2024- 2025 की नई पी० टी ० ए० कार्यकारिणी का शनिवार को गठन विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ ।
सर्वसम्मति से निशा ठाकुर को इस नई कार्यकारिणी की प्रधान नियुक्त किया गया । जबकि अभिभावकों नितिन ठाकुर ,रमा सूद, अनुराधा, निशा और संतोष को सर्व सम्मति से सदस्यों के रूप में चुनाव द्वारा नियुक्त किया गया। इसी तरह इस कार्यकारिणी में विद्यालय की ओर से अध्यापकों मीरा शर्मा, देव शर्मा, नीलम, कविता और अर्चना का चुनाव सदस्यों के रूप में हुआ ।
इस अवसर पर बोलते हुए सर्वप्रथम विद्यालय अध्यापक सुरिंदर ठाकुर ने उपस्थित पुरानी कार्यकारिणी के सदस्य और अभिभावको का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की कार्यवाही को आगे बढ़ाया । प्रधानाचार्या जी से इस अवसर पर विद्यालय की इस सत्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया और अभिभावको से उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान हेतु विश्वास दिलवाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *