सोलन पुलिस द्वारा अपनी कार्य प्रणाली व सक्रियता से जिला में जन-साधारण को एक सुरक्षित, नशा मुक्त व भय मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने का प्रयास लगातार जारी
सोलन पुलिस द्वारा अपनी कार्य प्रणाली व सक्रियता से जिला में जन-साधारण को एक सुरक्षित, नशा मुक्त व भय मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने का प्रयास लगातार जारी है।जिला पुलिस द्वारा नशा तस्कर गिरोहों के विरूद्ध की गई कार्यवाही से जहाँ युवाओं को नशे के सामान की उपलब्धता को कम किया है वहीं दुसरी तरफ कई सक्रिय चोर गिरोहों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है । जिला पुलिस की कार्य कुशलता व सजगता से पिछले एक वर्ष के दौरान चोरी के मामलों में भारी गिरावट आई है । तुलनात्मक विश्लेषण के अनुसार जिला सोलन में वर्ष 2024 में (दिनाँक 30-04-2024 तक) चोरी के कुल 17 मामले दर्ज हुये हैं जबकि विगत वर्ष इसी अवधि के दौरान चोरी के 39 मामले दर्ज हुये थे, जो चोरी की घटनाओं में करीब 56 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है । इसी प्रकार वर्ष 2024 में (दिनाँक 30-04-2024 तक) दर्ज चोरी के इन मामलों में से 77 % मामले सुलझाये गये है तथा इन मामलों में 41 % चोरीशुद्धा सम्पति ब्रामद कर ली गई है जो तुलनात्मक रूप से विगत वर्ष इसी अवधि से क़रीब 26 % अधिक है । जिला पुलिस का असमाजिक तत्वों, चोरों तथा नशा कारोबारियों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है ।


