स्वच्छता को लेकर नैना टिक्कर पंचायत व व्यापार मंडल हुआ एकजुट
जिला सिरमौर के पच्छाद विकास खंड के अंतर्गत आने वाली नैना टिक्कर पंचायत
में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार पच्छाद द्वारा की गई।सर्वप्रथम पंचायत प्रधान अंजू ठाकुर ने उपस्थित सभी व्यापार मंडल के सदस्यों का स्वागत कर अपने विचार रखे । प्रशासन की तरफ से तहसीलदार ने उपस्थित सभी व्यापार मंडल के सदस्यों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखवाने में कामयाब हुवे। जिसमे तय किया गया है की हर माह व्यापार मंडल नैना टिक्कर के सदस्य ग्राम पंचायत नैना टिक्कर को निर्धारित सफाई सेवा शुल्क 100रू से 500रू के रूप हर माह अदा करेंगे जिसमे निर्धारित सफाई कर्मचारी को मासिक 15000 रू सैलरी दी जाएगी साथ ही यह भी फैसला लिया गया है की यदि व्यापार मंडल से एकत्रित की गई राशि सफाई कर्मचारी के वेतन हेतु कम पड़ने की स्थिति में पंचायत अपनी निधि का इस्तेमाल करेगी ।साथ ही सफाई कर्मी हेतु हेतु एक रेहड़ी की व्यवस्था हेतु पचायत समिति सद्स्य सचिन तोमर जी ने बजट की व्यवस्था हेतु प्रावधान कर दिया गया है जिसके लिए बजट का इंतजार है ।इस अवसर पर तहसील दार पच्छाद प्रवीण कुमार, एससीबीपीओ दर्शन लाल पुंडीर पंचायत निरीक्षक राजेश शर्मा, बीडीसी सदस्य सचिन कुमार ,पंचायत सचिव रामेश्वर दत्त के इलावा पंचायत सदस्य रचना शर्मा,गायत्री सेवल,रीता देवी,निर्मला देवी, अशोक ठाकुर,सुख राम, नित्या राम,विक्रम ठाकुर व व्यापार मंडल के करीब 50के लगभग सदस्यों ने भाग लिया

