सोलन पुलिस द्वारा चिट्टे के खिलाफ अभियान जारी दो गिरफ्तार
सोलन पुलिस द्वारा जिला सोलन में नशा तस्करी करने वाले तस्करों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है तथा इसकी कम दिनांक 13-06-2024 को जिला सोलन की स्पेशल टीम जब गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिये परवाणू क्षेत्र में मौजूद थी तो गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम सर्वजीत सिंह है, जो मूल रूप से चण्डीगढ़ का रहने वाला है जो बस स्टॉप दत्यार में स्थानीय युवाओं को चिट्टा बेचने की फिराक में है।जो उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये स्पेशल टीम ने आरोपी सर्वजीत सिंह पुत्र श्री बलवंत सिंह निवासी चण्डीगढ़ उम्र 40 वर्ष को दत्यार बस स्टॉप पर वर्षां शालिका से क़रीब 6 ग्राम चिट्टा/हैरोईन सहित गिरफ्तार किया गया था । जिस पर पुलिस थाना परवाणू में अभियोग अधीन धारा 21 एन०डी०एण्ड पी०एस० एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया । आरोपी दिनाक 14-06-2024 को माननीय न्यायालय ने पेश करके उसका पुलिस हिरासत रिमाण्ड हासिल किया गया तथा आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई जाँच में पता चला कि इस तस्करी में इसका सह आरोपी शहनवाज उर्फ सलमान है
जिसकी तलाश हेतु टीम ने इसके ठिकाने का पता लगाया और दिनांक 22-06-2024 को आरोपी शहनवाज उर्फ सलमान पुत्र श्री मुहम्मद सलीम निवासी कुमाउ कलौनी नयाग्राम मोहाली पंजाब उम्र 34 वर्ष को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनाक 22-06-2004 को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। अभियोग की जांच के दौरान पाया गया है कि उक्त आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है, जिसके विरुध पुलिस थाना सैक्टर 11 व 39 चण्डीगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले पंजीकृत है । अभियोग की जांच जारी है ।


