शूलिनी मेला में बच्चों के लिए रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित

सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित शूलिनी मेला-2024 के दौरान नन्हे बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।
इन प्रतियोगिताओं में चम्मच दौड़, फ्रोग रेस, गुब्बारा फुलाना, शू टाई रेस, सैक रेस, हंेक्की पिकअप रेस, गोलगप्पा खाओ जैसी रोचक खेलें शामिल रही। गोलगप्पा प्रतियोगिता में मोनिका, दिक्षा तथा मीना, सूई-धागा दौड़ में हिमानी, स्वाती व करीना, गुब्बारा फुलाओं में गोलू, अनिकेत व अनिष, शू टाई रेस में राजीव ठाकुर, उज्जवल व सोनाक्षी तथा सैक रेस में आरव शर्मा, आदित्य व आरव ठाकुर क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अतिरिक्त महिलाओं व लड़कियों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें महिला वर्ग में सविता तथा लड़कियों के वर्ग में भाव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *