आधुनिक हिमाचल निर्माता वीरभद्र सिंह की आज पुण्यतिथि

आधुनिक हिमाचल निर्माता वीरभद्र सिंह की आज पुण्यतिथि,
शिमला... 8 जुलाई,
आधुनिक हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की आज 3 वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनके अतुल्य योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पुण्यतिथी पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल,जिला परिषद अध्यक्षा चन्द्र प्रभा नेगी, महासचिव यशवंत छाजटा, महासचिव समन्वय देवेन्द्र बुशेहरी, उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल सहित कई पार्टी प्रतिनिधियों और सेंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भावभिनी श्रंद्धाजलि दी।
स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह आज ही के दिन 8 जुलाई 2021 को अपने जीवन की अंतिम यात्रा पर निकले और दुनिया को अलविदा कह गए।
प्रदेश भर के पार्टी जिला मुख्यालयों और ब्लॉक में भी  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए विकास कार्यो को याद किया गया।
कांग्रेस विधायक एवम वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने 65 साल तक प्रदेश की सेवा की। सांसद बने और उसके बाद छह बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए और प्रदेश के हर कोने का विकास किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में वीरभद्र सिंह ने अभूतपूर्व कार्य किए। मेडिकल कालेज बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ किया। जनता का उनके प्रति स्नेह था उसी का परिणाम है कि वे 6 बार मुख्यमंत्री बने और लोग आज भी उन्हें ह्रदय से याद करते हैं।  उनके द्वारा किए विकास कार्य को जनता कभी भुला नही सकती है और हमेशा उन्हें याद रखा जाएगा। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को इसीलिए आधुनिक हिमाचल का निर्माता कहा जाता है। 
प्रदेश की आने वाली पीढ़ियां उन्हें हमेशा उनके कार्यों के लिए याद रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *