सोलन पुलिस द्वारा दो चिट्ठा तस्कर गिरफ्तार
सोलन पुलिस द्वारा जिला सोलन में नशा तस्करी करने वाले तस्करों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है तथा इसी क्रम में दारलाघाट क्षेत्र में काफ़ी समय से सक्रिय आरोपियों की निगरानी के दौरान दिनांक 16-07-2024 को पुलिस थाना दाड़लाघाट की पुलिस टीम जब गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू दाड़लाघाट क्षेत्र के कराडागली में मौजूद थी तो उक्त पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक गाडी जिसमें अनिल कुमार व भरत कुमार भारी मात्रा में चिटटा/हैरोईन लेकर कराड़ाघाट की तरफ आ रहे है। जिस सूचना पर थाना दाड़लाघाट की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये नाकाबन्दी करके उक्त गाडी को रोककर उसमें बैठे दो युवकों जिनके नाम व पते अनिल कुमार पुत्र श्री हुक्म चन्द निवासी गांव चमरोल डा०खा० शालाघाट तह० अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 34 वर्ष व भरत कुमार पुत्र श्री मोहन लाल निवासी गांव जलाणा डा०खा० पलोग तह० अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 23 वर्ष मालूम हुये को 03 ग्राम चिटटा / हैरोईन सहित गिरफतार किया गया। जिस पर पुलिस थाना दाडलाघाट में अभियोग अधीन धारा 21,29 एन०डी०एण्डपी०एस० एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया । इस अभियोग की जांच के दौरान पाया गया है कि उक्त दोनों आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में संलिप्त रहे हैं जिनमें आरोपी अनिल कुमार के विरूद्ध 04 मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना अर्की व पुलिस थाना कण्डाघाट में दर्ज हैं जिनमें उक्त आरोपी से 88.35 ग्राम चिटटा / हैरोईन व 900 ग्राम चरस ब्रामद की गई थी । इसी तरह आरोपी भरत कुमार के विरूद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 01 मामला पुलिस थाना अर्की में पंजीकृत है जिसमें उक्त आरोपी से 13.08 ग्राम हैरोईन / चिटटा ब्रामद किया गया था । अभियोग की जांच जारी है ।

