समाज सेवी व व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने पूर्व सैनिक कर्नल राजीव ठाकुर को कारगिल विजय दिवस पर सम्मानित किया और
समाज सेवी व व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने पूर्व सैनिक कर्नल राजीव ठाकुर को लक्कड बजार स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर कारगिल विजय दिवस पर सम्मानित किया और उनका अभिनंदन किया। गुप्ता ने हिमाचली टोपी मफलर पहना कर उनके सीने पर भारत की तिरंगा लगाया उनके समक्ष शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन सौरभ कालिया को विशेष रूप से नमन करते हुए उन सैनिको को नमन किया जो कारगिल विजय मे जीत का पताका लहराने मे शहीद हुए व उन सैनिको को सल्यूट किया जिन्होने इस विजय के लिए दुश्मनों को मार गिराया गुप्ता ने कहा की कारगिल विजय दिवस पर हम विषेश रूप से अपने सैनिको का सम्मान करते है पर हमारी सैनाओ के सभी सैनिको तो हमेशा ही सम्मानित है वो हर पल देश की रक्षा मे लगे है तभी हम देशवासी शकुन से सोते है और देश सही हाथो मे है।गुप्ता ने जम्मू कशमीर के डोडा मे हाल ही शहीद हुए चार सैनिको को भी नमन किया।
कर्नल राजीव ठाकुर ने कहा की हम सैनिक सेना मे केवल पैसो के लिए ही नही बल्कि देश सेवा दिल मे लेकर जाते है। सैनिको का आईडल भारत देश और भारत माता है देश की रक्षा करना हमारा धर्म है और देश के लिए हंसते हंसते शहिद होना हमारा कर्म है उन्होने कहा की सेना के ईलावा किसी भी नौकरी मे किसी को ये आर्डर नही दिया जाता की सामने से गोली चल रही है कुद जाओ उन्होने कहा की हमारे देश के हर नागरिक के दिल मे देश भक्ति है सभी के सहयोग से देश चलता है उन्होने कहा की जो युवा फौज मे जाने के लिए तैयारी कर रहे है और अगर पहली बार मे भरती नही हो पाते तो उन्हे हतास नही होना चाहिए जब दिल मे देश भक्ति है तो अपनी तैयारी को जारी रखे एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। कर्नल ने कहा की भारत की थल सेना, वायु सेना, नौ सेना बहुत मजबुत है जो दुश्मनों के किसी भी आर्मी आपरेशन मे व युद्ध मे दांते खट्टे करने व हराने मे समक्ष है और हर पल तैयार है।


