अपने मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें सुक्खू : बिंदल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार जो मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही है, उस सरकार के एक मंत्री ने खुली घोषणा की है कि यदि किसी व्यक्ति को सरकारी कर्मचारी के नाते काम करना है तो उसे कांग्रेस सरकार के पीछे, कांग्रेस पार्टी के पीछे खड़ा होना पड़ेगा और वो यदि सरकार के पीछे खड़ा नहीं है, सरकार से मांगे करता है, सरकार से अपने अधिकारों की गुहार लगाता है तो वर्तमान में जो उसे सरकारी वेतन व अन्य लाभ मिल रहे हैं उनको भी बंद कर दिया जाएगा। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार के मंत्री ने प्रदेश के कर्मचारियों को खुली चुनौती दी है, खुलेतौर पर उनको धमकाया है।
डाॅ0 बिन्दल ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि क्या वो मंत्री की बात से सहमत है, यदि सहमत हैं तो खुलकर बोले कि मंत्री ने जो कहा है वो सही है और यदि वो सहमत नहीं है तो अपने मंत्री को तुरंत बर्खास्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *