सिरमौरराज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऑडिशन 11 सितम्बर

जिला सिरमौर के सराहां में 15 से 17 सितम्बर, 2024 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला में सांस्कृतिक संध्याओं हेतु कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा।यह जानकारी कार्यकारी उप मंडलाधिकारी पच्छाद एवं सदस्य सचिव प्रवीण कुमार ने देते हुए बताया कि ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी ’सी’ व ’डी’ के कलाकार चयनित किए जाएंगे जिसके लिए ऑडिशन 11 सितम्बर, 2024 बुधवार को उप-मण्डल अधिकारी (ना०) पच्छाद के कार्यालय सभागार में दोपहर 12ः30 से लिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि ऑडिशन के दौरान चयनित कलाकारों को मेले में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए दूरभाष के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। ऑडिशन मे भाग लेने वाले कलाकारों को आने जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।श्रेणी ’ए’ व ’बी’ के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकार्ड व अनुभव के आधार पर किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *