नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्डों का प्रस्ताव सीमाकंन प्रकाशित
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी वार्डों के सीमाकंन के सम्बन्ध में प्रारूप प्रस्ताव का प्रकाशन कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी निवासी को प्रस्ताव में निहित अधिसूचना से सम्बन्धित कोई आपात्ति या सुझाव हो तो वह अधिसूचना के प्रकाशन से 07 दिन के भीतर फार्म 02 भरकर सुझाव अथवा आपत्ति उपायुक्त कार्यालय में प्रेषित कर सकता है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रारूप सीमाकंन के अनुसार नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी 07 वार्डों की परिधि दर्शाई गई है।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 01 सिलहारी वार्ड की परिधि में नीरज सिन्हा के घर से जी.के. आनन्द के घर से एस.आर. कपूर के घर से हरीश कपूर के घर से सतपाल आनन्द के घर से गोपाल कृष्ण आनन्द के घर से कमलेश के घर से गिरीश नेस्टा के घर से उमेद राम के घर से धन लक्ष्मी फर्नीचर से होते हुए सुरंग से राष्ट्रीय उच्च मार्ग से साहनी पैट्रोल पम्प से कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी से चौहान ज्वैलरज़ से होते हुए नाले के साथ लगती अस्पताल की तरफ सड़क से डी.ए.वी. स्कूल से अशोक सहगल से बागवानी आवास से सिविल अस्पताल से मिनी सचिवालय से होते हुए नीरज सिन्हा के घर तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 02 हिमुडा वार्ड की परिधि में एच.डी.एफ.सी. बैंक के सामने वाली हिमुडा सड़क से आनन्द भवन से रमेश वर्मा के घर से एच.वी. शर्मा के घर से पूर्ण हिमुडा कालोनी तथा पूर्ण ऐयर फोर्स हाउसिंग बोर्ड कालोनी से पानी के टैंक से जगदीश शर्मा के घर से जोगिन्द्र ठाकुर के घर से मीरा शर्मा के घर से महिन्द्र मेहता (आर्मी) के घर से नारायण सिंह के घर से 33 के.वी. स्टेशन से यशवंत कौण्डल के घर से सुरेन्द्र साहनी के घर से कण्डाघाट रेस्ट हाउस मार्ग पर शराब की दुकान से उपर वाला क्षेत्र से एच.डी.एफ.सी. बैंक के सामने वाली हिमुडा सड़क तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 03 पडाव वार्ड की परिधि में लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस के उपर एस.एस. भाटिया के घर से सुनिल त्रिपाठी के घर से शांता अग्रवाल के घर से दीन दयाल के घर से सहायक ज़िला न्यायवादी के आवास से ओ.पी. शर्मा के घर से देवेन्द्र सूद के घर से नया पंचायत घर से प्रेम रत्न आवास से तरसेम वर्मा के घर से अशोक गुप्ता के घर से यूको बैंक से एम.एम. शर्मा के घर से इन्द्र कुमार गोयल के घर से अधिवक्ता राजीव शर्मा के घर से रेलवे पुल से दाईं ओर राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिमला की तरफ, रमेश अग्रवाल की दुकान से रेस्ट हाउस चौक से होते हुए अग्रवाल आवास से आर.के. गौतम के घर से सुखपाल शर्मा से शितला माता मंदिर से ब्रहादेव सूद के घर से न्यू धर्मशाला से गुरदयाल सिंह से रेस्ट हाउस कैंपस से विद्युत बोर्ड कालोनी से लोक निर्माण विभाग कालोनी से विद्यासागर शर्मा के घर से ए.सी. कटोच के घर से बेली राम वर्मा के घर से मदन के घर से मदल लाल के घर से बनारसी दास के घर से जगदीश चंद आज़ाद के घर से खेराती राम हिक्शन डेविड के घर से होते हुए एस.एस. भाटिया के घर तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 04 दोलग वार्ड की परिधि में रेलवे पुल से चायल चौक चायक सड़क की तरफ से सुरेन्द्र कुमार के घर से रेलवे कालोनी से रेलवे लाईन चायल सड़क की तरफ से सतेन्द्र ठाकुर की दुकान से लायक राम के घर से हरिन्द्र बंसल के घर से नारायण सिंह के घर से चन्द्र मणि के घर से बीरू हाउस से नाला से होते हुए नीलम सूद के घर से राष्ट्रीय उच्च मार्ग से होते हुए चायल चौक रेलवे ब्रिज तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 05 राजराजेश्वरी वार्ड की परिधि में विजय अग्रवाल की दुकान से होते हुए रेलवे लाईन से उपर हनुमान मंदिर से होते हुए डाकघर से पोलिटेक्निक कैंपस से जल शक्ति विभाग का पानी के टैंक से मोबाईल टावर से रायसिंह ठाकुर के घर से आई.पी.एच. पम्प हाउस के साथ मौजा सिरीनगर की सीमा से होते हुए नगरकोटी मंदिर से राजराजेश्वरी मंदिर से नरेश ठाकुर के घर से रणजीत सिंह के घर से कण्डाघाट-चम्बाघाट मार्ग राजकीय कन्या माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट से जदारी सड़क के नीचे वाला नाले से होते हुए मन्नू के घर से भगवान सिंह मेहता के घर से जगदीश ठाकुर के घर से जसवंत ठाकुर के घर से कांति मेहता के घर से आर.एस. मेहता के घर से स्कूल के ग्राउंड से होते हुए बड़ी बाउडी से कण्डाघाट-चम्बाघाट मार्ग के उपर की ओर छोटी बाउडी, तहसीलदार के आवास से काका प्रसाद के घर से गुग्गा माडी मंदिर से रोही राम के घर से राजेन्द्र भारद्वाज के घर से होते हुए विजय अग्रवाल की दुकान तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 06 लोअर बाजार वार्ड की परिधि में चम्बाघाट-कण्डाघाट बाईं ओर से बड़ी बाउडी के सामने हरजिन्द्र सिंह (बब्बू) के घर से होते हुए देवेन्द्र मेहता के घर से पटवार कार्यालय सिरीनगर से गैस एजेंसी से होते हुए राम प्रताप शर्मा के घर से अधिवक्ता नरेन्द्र बंसल के घर से सुशील वर्मा के घर से ईश्वर के घर से विजय कपूर के घर से कुलदीप राय कपूर के घर से अनिल शर्मा के घर से राम सरण के घर से खुशी कुंज से सुरेन्द्र मेहता के नए भवन से बी.एस.एन.एल. कार्यालय की तरफ आने वाले बी.एस.एन.एल. कार्यालय कपूर भवन से जय ज्वाला दुकान से होते हुए लक्ष्मण जी से जीवन शाही दुकान से कण्डाघाट-चम्बाघाट मार्ग की ओर दायीं ओर नारायण बिंदल की दुकान से होते हुए हरजिन्द्र सिंह (बब्बू) के घर तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
वार्ड नम्बर 07 ब्रिजेश्वर महादेव वार्ड की परिधि में पुलिस थाना से होते हुए बलविन्द्र ठाकुर के घर से हमिन्द्र ठाकुर के घर से अजय वर्मा के घर से भूपेन्द्र सूद के घर से राजेन्द्र कुमार के घर से कुशला नंद के घर से जय किशन ठाकुर के घर से अमित साहनी के घर से ब्रिजेश्वर महादेव मंदिर सहित पूरा क्षेत्र से होते हुए फौजी हाउस नज़दीक नाला से नैनावती के घर से रमेश के घर से तुला राम के घर से ऊषा हाउस से होते हुए पुलिस थाना तक का क्षेत्र सम्मिलित है।
.0.

