56वीं GST काउंसिल बैठक में ऐतिहासिक निर्णय – गरीब, मजदूर, रेहड़ी-फहड़ी व झुग्गी-झोंपड़ी वर्ग के लिए बड़ी राहत : तरसेम भारती


भाजपा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित 56वीं GST काउंसिल बैठक में कई ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय लिए गए, जिनसे देश के करोड़ों गरीब, मजदूर, रेहड़ी-फहड़ी और झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले परिवारों को सीधी राहत मिलेगी।

प्रदेश संयोजक, भाजपा रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ तरसेम भारती ने कहा कि मोदी सरकार की यह पहल गरीब-कल्याणकारी दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है। बैठक में लिए गए निर्णयों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा और महंगाई में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

बैठक की प्रमुख उपलब्धियाँ:

✅ कृषि उपकरणों पर GST में भारी कमी – पहले 12% GST, अब केवल 5%, जिससे छोटे किसानों और रेहड़ी-फहड़ी वर्ग को सस्ती मशीनरी उपलब्ध होगी।
✅ बुनियादी जरूरत की दवाइयों पर GST घटाकर केवल 5% – गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर बोझ कम होगा, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सुलभ।
✅ UHT दूध, पौधे आधारित दूध, सोया मिल्क और कई दैनिक उपभोग की वस्तुएं अब GST मुक्त या कम दर पर।
✅ छोटे पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG वाहनों पर GST 28% से घटाकर 18% – छोटे व्यापारियों, ठेलेवालों और परिवहन व्यवसायियों को सीधा लाभ।
✅ बाइसीकल और पुर्ज़ों पर GST घटाकर 12% से 5% – गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की साइकिल तक आसान पहुंच।
✅ सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा – मेडिकल उपकरणों पर GST घटाकर केवल 5% किया गया।
✅ रेहड़ी-फहड़ी वर्ग को सीधा फायदा – दैनिक उपयोग की वस्तुओं जैसे साबुन, शैम्पू, फेस पाउडर, ब्रश, टूथपेस्ट पर अब सिर्फ 5% GST।

तरसेम भारती ने कहा कि मोदी सरकार की यह पहल गरीब, मजदूर, छोटे व्यापारी, रेहड़ी-फहड़ी, टैक्सी वैन मालिकों और झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने जहां केवल वादे किए, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने विकास, राहत और जनकल्याणकारी नीतियों से आम आदमी के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का कार्य किया है।

भाजपा का संकल्प स्पष्ट है — “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास”।
56वीं GST बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से न केवल आम जनता को सीधी राहत मिलेगी, बल्कि रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होने से देशभर में महंगाई भी कम होगी।

— तरसेम भारती
प्रदेश संयोजक
रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ, भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *