जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद पर मुकेश शर्मा की दूसरी बार नियुक्ति मुकेश शर्मा ने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद पर दूसरी बार नियुक्ति के बाद मुकेश शर्मा ने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और सहयोग से सहकारिता क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करना संभव हो पाया है।

नवनियुक्त चेयरमैन शर्मा ने बैंक के भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए एक नया विकास रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, ग्राहक सेवाओं के विस्तार और किसानों व आमजन को और अधिक सहूलियतें उपलब्ध कराने की दिशा में बैंक निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैंक को प्रदेश की सहकारी बैंकों की श्रेणी में एक मॉडल संस्था के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री मुकेश शर्मा का भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

शर्मा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, अर्की से विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, दून से विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी तथा नालागढ़ के विधायक बाबा हरदीप का विशेष रूप से आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे बैंक को और अधिक सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार जी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कल राकेश पंत ,कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अकुशु सूद, पार्षद सरदार सिंह ठाकुर ईशा पाराशर संगीता सूद, पूजा तंवर, विजय ठाकुर, रजत थापा, सुरिंदर ठाकुर, जगदीश शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अमित ठाकुर, आशु ठाकुर, सुशांत ठाकुर, सचिन कश्यप, जय प्रकाश, राकेश मेहता, यूथ कांग्रेस और इन इस यू आई के सैंडको लोग मौजूद रहे। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वागत किया इस अवसर पर बैंक के प्रबंंध निदेशक सभी एजीएम और कर्मचारी मौजूद रहे।

मुकेश शर्मा
चेयरमैन जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *