राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल के शताब्दी वर्ष पर पूर्व छात्रों की भव्य कार रैली सम्पन्न*
चायल, 20 सितम्बर।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल ने अपनी गौरवशाली यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण कर इतिहास रचा है। इस अवसर को स्मरणीय बनाने हेतु पूर्व छात्रों द्वारा एक भव्य कार रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ राजधानी दिल्ली से हुआ, जो क्रमशः राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर, बेंगलुरु, बेलगांव तथा अजमेर से होते हुए अपने अंतिम पड़ाव राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल पहुँची।
विद्यालय प्रांगण में रैली के आगमन पर उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। छात्रों ने कार रैली में आए हुए पूर्व छात्रों के स्वागत में भारत माता के जयकारों से तथा मिलिट्री स्कूल चायल के जयकारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में डूबो दिया।

इस रैली के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल इकबाल सिंह सिंघा थे। पूर्व छात्रों में प्रमुख रूप से विशिष्ट सेवा मेडल कर्नल मनीष ढाका, कर्नल रवि शंकर कौशिक, वकील अविनाश शर्मा, धीरज धैया, राम स्वरूप झांझड़िया, महेश थपलिया,पुष्पेश सिंह और सोनू सहित पांचों राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के कई पूर्व छात्र सम्मिलित थे।
कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगाते हुए विद्यालय के प्राचार्य वी.के. गंगवाल जैन ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली न केवल चायल के विद्यार्थियों को अपितु पांचों मिलिट्री स्कूल के छात्रों के संगठन को प्रदर्शित करती है, जो हर नामुमकिन कार्य को भी मुमकिन बनाने में सक्षम है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मेजर कपिल सालीमठ, शिक्षा प्रभारी अरुण कुमार धारवाल, चिकित्साधिकारी अशोक गोयत, सूबेदार मेजर राजीव कुमार तथा समस्त शिक्षकगण सहित सभी छात्र उपस्थित रहे।
यह अवस�
