Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस के 4 कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के शो में मचाएंगे हाहाकार

Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ नाम लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। जिन्हें लेकर दावा किया है कि ये अब खतरों के खिलाड़ी 13 में भी पार्टिसिपेट करने वाले हैं।

नई दिल्ली, Bigg Boss 16 Contestant In Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन लगातार हाइलाइट हो रहा है। शो को शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन दर्शकों के बीच कंटेस्टेंट्स को लेकर बज हुआ है।

खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 16 दोनों कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो है। कई बार बिग बॉस कंटेस्टेंट्स खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ जाते हैं। इस बार भी शो के नए सीजन को लेकर फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि उनका फेवरेट कंटेस्टेंट खतरों से खेलते हुए नजर आए। बिग बॉस 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट्स शो के खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा बटोर रहे हैं। इनमें में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन जैसे कुछ सेलेब्स के नाम बिग बॉस 16 के घर में इन्होंने दर्शकों को इतना एंटरटेन किया कि वो अब भी अभी अपने फेवरेट्स के खुमार से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट्स के चार कंटेस्टेंट्स को लेकर जानकारी सामने आई है कि ये रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *