आरुषि की सुनहरी उपलब्धि — हिमाचल टीम में हुआ चयन


आरुषि की सुनहरी उपलब्धि — हिमाचल टीम में हुआ चयन

पीएम श्री हाई स्कूल सकोड़ी की कक्षा आठवीं की प्रतिभाशाली छात्रा आरुषि ने खेल जगत में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है।

आरुषि ने हाल ही में जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। यह प्रतियोगिता गवर्नमेंट बॉयज़ हाई स्कूल, सोलन में आयोजित हुई थी। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

राज्य स्तर पर भी आरुषि ने अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय कुराश चैंपियनशिप में एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम में चयनित होकर इतिहास रच दिया।

यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र, स्कूल स्टाफ एवं अभिभावकों के लिए अविस्मरणीय गर्व का पल है।

विद्यालय परिवार ने आरुषि को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *