होम स्टे में छापा, 2.70 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक व एक युवती गिरफ्तार


सोलन : दिनांक 18 जनवरी 2026 की रात्रि को पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम बेर पानी, चंबाघाट के समीप स्थित एक होम स्टे में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कमरे में ठहरे दो युवक एवं एक युवती को 2.70 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंदर कुमार (31) निवासी सलोगड़ा, सोलन, विक्रांत भरद्वाज (26) निवासी साधुपुल, कंडाघाट, तथा सुष्मिता कौशल (28) निवासी भरनाल, जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस थाना सदर सोलन में आरोपियों के विरुद्ध ND&PS एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *