कंडाघाट में आवारा कुत्तों के लिए एंटी-रेबीज़ टीकाकरण अभियान शुरू

नगर पंचायत कंडाघाट द्वारा क्षेत्र में आवारा कुत्तों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एंटी-रेबीज़ टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान आस्था NGO एवं पशु चिकित्सालय के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।अभियान के तहत हाल ही में 17 आवारा कुत्तों का सफलतापूर्वक एंटी-रेबीज़ टीकाकरण किया गया। नगर पंचायत ने जानकारी दी है कि यह अभियान समय-समय पर कंडाघाट के सभी 7 वार्डों में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक आवारा कुत्तों को कवर किया जा सके।इस पूरी प्रक्रिया को प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा अंजाम दिया जा रहा है, और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अभियान के दौरान किसी भी कुत्ते को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

Kandaghat #AntiRabies #StrayDogs #HimachalNews #LiveNews24TV #AnimalCare #PublicHealth

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *