नाहन का महक रेस्टोरेंट चढ़ा आग की भेंट

सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान व शहर के सेंटर में स्थित महक रेस्टोरेंट आग की भेंट चढ़ गया है। रविवार तड़के ही महक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई जिससे रेस्टोरेंट के भीतर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। रविवार सुबह जैसे ही रेस्टोरेंट्स से धुआं निकलने की सूचना रेस्टोरेंट के मालिक कुनाल सचदेवा को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा दी गई तो तुरंत कुनाल सचदेवा ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी तथा स्वयं भी मौके पर पहुंचे। जैसे ही रेस्टोरेंट का शटर खोला गया तो आग की विशाल लपटें रेस्टोरेंट के भीतर से अचानक उठ रही थीं गनीमत यह रही कि आग रेस्टोरेंट की रसोई तक नहीं पहुंची जहां पर सिलेंडर रखे गए थे। रसोई में सिलेंडर की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है लेकिन आग को तुरंत अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू कर लिया । जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
बता दें कि जिस रेस्टोरेंट में यह आग लगी थी उसकी ऊपरी मंजिल पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। यदि सिलेंडर में आग लग जाती तो बड़ा ब्लास्ट होकर बैंक की शाखा को भी नुकसान हो सकता था। जिससे नुकसान का आकलन नहीं किया जा सकता है। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा आधे घंटे के समय के बीच आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
रेस्टोरेंट के मालिक कुणाल सचदेवा ने बताया कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को मौके पर पहुंचने में कुछ देरी हुई अन्यथा नुकसान को और बचाया जा सकता था। फिलहाल मौके पर जो मंजर था उसमें रेस्टोरेंट में रखे 3 एसी, रेफ्रिजरेटर, पंखे, क्रोकरी का सारा सामान रेफ्रिजरेटर के साथ-साथ के पूरी सीलिंग जलकर राख हो चुकी है। रेस्टोरेंट के मालिक कुनाल सचदेवा ने बताया कि जैसे ही रेस्टोरेंट के भीतर से धुआं निकलने की सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे तथा अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई ।
अग्निशमन विभाग के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी तथा आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया है । अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचे प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि एक बड़ा हादसा बचा लिया गया है । उन्होंने कहा कि नुकसान की डिटेल रेस्टोरेंट के मालिक से ली जा रही है और प्रथम अनुमान के मुताबिक लाखों रुपए का। नुकसान आगजनी की घटना से हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *