पूर्व डिप्टी सीएम के एक ट्वीट से हाहाकार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच होली के दिन शाम के वक्त उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में हाहाकार मच गया है। सिसोदिया के इस ट्वीट को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। उन पर आरोप लग रहा है कि वह जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं।
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया, ‘जेल में मनीष सिसोदिया के पास फोन?’ गौरतलब है कि 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद से अब तक मनीष सिसोदिया ने कोई ट्वीट नहीं किया था। उनके ट्विटर हैंडल से होली की शाम को पहली बार एक ट्वीट किया गया है जिसे लेकर बवाल मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *