पंजाब विधानसभा में गूंजा सिद्धू मूसेवाला हत्या का मामला

कांग्रेस की ओर से आज पंजाब विधानसभा में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुद्दा उठाया गया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इस मुद्दे को उठाने पर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड में 40 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से 29 को गिरफ्तार कर लिया गया और 2 का एनकाउंटर हो गया। 6 आरोपी विदेश में हैं, 3 जो बच गए, उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
गोल्डी बराड़ के बारे में बात करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार के माध्यम से उसे देश लाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की सारी सुरक्षा वापस नहीं ली गई। उनके पास 2 गनमैन और एक बुलेट प्रूफ गाड़ी थी। अमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने 2 महीने में गैंगस्टर पैदा नहीं किए। वे पिछली सरकारों के बोए हुए बीज हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू की मौत का दर्द सिर्फ उनके माता-पिता को ही नहीं, बल्कि पंजाब और दुनिया भर में रह रहे उनके शुभचिंतकों को भी है। वह मूसेवाला हत्याकांड पर जिम्मेदारी से काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *