सिद्धार्थ आचार्य ने एसडीएम कंडाघाट का पदभार संभाला
सिद्धार्थ आचार्य ने एसडीएम कंडाघाट के तौर पर अपना पद सोमवार को संभाल लिया। इससे पहले वह बाली चौकी मंडी में एसडीएम रह चुके हैं उन्होंने कहा की सरकार की स्कीमों को लागू करने में कोई कसर नहीं रहने देंगे ।उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों का तेजी से निपटारा करने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निपटारा एवं उनका स्थाई समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि कंडाघाट उपमंडल मंडल में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के साथ शहर में पार्किंग एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।


