हम सिर्फ बजट भाषण सुनने के लिए सदन में जा रहे हैं, पर हमारा विरोध जारी रहेगा

शिमला
सीएम सुक्खू आज अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। वह विधानसभा पहुंच चुके हैं। साथ विपक्ष के नेता भी विधानसभा पहुंच गए हैं। सदन से बाहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं, पर हम मानते भी हैं कि बजट सबसे महत्त्वपूर्ण होता है किसी भी सरकार का। हमारा विरोध जो संस्थान बंद किए हैं, उसे लेकर है।
हमारे सभी साथी बजट को ध्यान से सुनेंगे। हमें पता चला है कि बजट मेंं कुछ खास नहीं है। हमारी मांग बंद संस्थानों को खुलवाने के लिए है और वह लगातार जारी रहेगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विरोध जारी रहेगा, बाहर भी और अंदर भी। सिर्फ हम बजट भाषण सुनने के लिए विधानसभा के अंदर जा रहे हैं।

