चामत्त भडेच हाईस्कूल के नौनिहालों ने चलाया स्वच्छता अभियान
चामत्त भडेच हाईस्कूल के नौनिहालों ने चलाया स्वच्छता अभियान अभियन गांव और मंदिर परिसर के आसपास सफाई की गई। मंदिर परिसर से स्कूल तक के पैदल रास्ते लगभग 2 किलोमीटर में पड़े पॉलिथीन खाली बोतलें हटाई गई। इस अभियान में करीब 10 से 12 बोरी पॉलिथीन और प्लास्टिक की बोतलें एकत्रित की गई बच्चों ने पॉलिथीन एकत्रित कर बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों में भरकर पॉलीब्रिक्स तैयार किए।

मुख्य अध्यापक महोदय ने बच्चों को स्वच्छता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पॉलीब्रिक्स बनाने के लिए प्रेरित किया इसके अंतर्गत बच्चों ने अपने गांव घर के आस-पास पॉलिथीन एकत्रित कर पॉलिब्रिक्स बनाएं उससे गांव का वातावरण स्वच्छ हो गया।

बच्चों ने लगभग 80 प्लास्टिक की बोतलों में पॉलिथीन भरकर पॉलीब्रिक्स स्कूल में जमा करवाए। इस स्वच्छता अभियान में आसपास के क्षेत्र का करीब 2 क्विंटल कचरा साफ हो गया पॉलीब्रिक्स का उपयोग स्कूल परिसर में लगी क्यारियों की सजावट के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों में श्री राजेंद्र कुमार हेमराज, उपेंद्र कुमार सुधीर प्रकाश ,डिंपल मनीषा, शांति देवी उपस्थित रहे । इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत प्रधान एवं स्थानीय लोगों ने इस अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की

