कर्ज न चुकाने वाले ऋणदाताओं को वन टाइम सेटलमैंट का मौका-मुकेश शर्मा

  • जोगिन्द्रा बैंक में अब शुरू होगी यू.पी.आई व नेट बैंकिंग की सर्विस
  • कर्ज न चुकाने वाले ऋणदाताओं को वन टाइम सेटलमैंट का मोका

सोलन, 19 अप्रैल

जोगिन्द्रा केन्द्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि अब बैंक में जल्द ही यू.पी.आई. व नेट बैंकिंग की सर्विस शुरू हो गई। इस तरह से यह बैंक अब राष्ट्रीयकृत के साथ अग्रणी पंक्ति में खड़ा होगा। वह इसी लक्ष्य के साथ बतौर अध्यक्ष काम करने करेंगे। उन्होंने कहा कि एन.पी.ए. को कम करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बैंक ने 560 करोड़ रुपए के ऋण दिए हुए है। इसमें से करीब 56 करोड़ रुपए एन.पी.ए. है लेकिन बैंक ने रिकवरी को तेज कर दिया है। इसके लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को भी शुरू किया है। जिन ऋणदाताओं को लोन एन.पी.ए. हो गया है उन्हें इसे चुकाने का अब सुनहरी मौका है। सभी को इसका लाभ उठाना होगा। मुकेश शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में एन.पी.ए. को 7 फीसदी तक लाने की योजना है।
उन्होंने कहा कि जोगिन्द्रा सहकारी बैंक की जिला सोलन में बैंक की कुल 33 शाखाएं है। यह सभी शाखाएं कंम्पूटरकृत है। उन्होंने कहा कि बैंक केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। उनका उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ऋण आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिए काम किया जाएगा। सुक्खू सरकार की ऐसी बहुत सी योजनाएं है जिनका आम आदमी बैंक के माध्यम से लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि बैंक की पूर्व में 5 ब्रांच खोलने की नाबार्ड से मंजूरी मिली थी लेकिन उनसे पहले का बोर्ड इन जिला में इन ब्रांचों को खोलने में नाकाम रहा है लेकिन वह प्रयास करेंगे कि इन ब्रांचों को खोला जाए। इसके अलावा भी जहां पर भी आवश्यकता होगी वहां पर ब्रांचों को खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *