शिक्षा खंड कंडाघाट के अंतर्गत एक दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित
शिक्षा खंड कंडाघाट के अंतर्गत एक दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कंडाघाट के होटल फॉल्कन क्रेस्ट में आयोजित किया गया जिसमें जिला शिक्षा उपनिदेशक पीसी चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व उप शिक्षा निदेशक संजीव ठाकुर ,खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कश्यप ,खंड समन्वयक रजनीश कौशिक , नेत्र शर्मा , प्रदीप कुमार ,अमित पंवर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस जागरूकता कार्यक्रम में कंडाघाट के 122 स्कूलों की एसएमसी के लगभग 200सदस्यों ने भाग लिया जागरूकता कार्यक्रम में प्रदीप कुमार ने नई शिक्षा नीति विद्यांजलि योजना विद्यालय में विकास की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी विद्यांजलि पोर्टल पर स्वयंसेवकों के रूप में शिक्षण की विधि भी साझा की ।मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अनुदेशक पीसी चौहान ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया था उनकी समस्याएं सुनी वे आवश्यक निदान परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया उन्होंने कहा कि समुदाय को विद्यालय विकास हम शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने की आवश्यकता है बच्चों में संस्कार राष्ट्र भावना तथा मौलिक गुणों का विकास करना अत्यंत आवश्यक है तभी संस्कारित समाज का निर्माण संभव हो पाएगा।

