सोलन साई संजीवनी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

सोलन

25 मार्च : फ्रेशर पार्टी का आयोजन सोलन साई संजीवनी में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी का शुभराभं संस्थान के संस्थापक डॉक्टर संजय अग्रवाल और प्रिंसिपल अनंत गौतम द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसमें सैकंड ईयर की छात्रों ने प्रथम वर्ष की छात्राओं को वेलकम पार्टी दी इसमें सभी छात्राओं ने बड चढ़ कर भाग लिया और इसमें कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से आरम्भ की गयी।

इसके बाद छात्राओं ने रैंप वाक किया रैंप वाक में विजयी छात्राओं से सेकंड ईयर की छात्राओं ने गेम खेलने का अनुराध किया सिंगिंग ,डांसिंग,टंग ट्विस्टर बलून बस्टर और म्यूजिकल चेयर इतियादी गेम्स खेले गए। विजयी छात्राओं को अगले राउंड में प्रवेश मिला। उसमे पंजाबी डांस, बॉलीवुड डांस और पहाड़ी डांस के साथ सभी का मनोरजन किया।

इसमें जज की भूमिका में प्रीती गौतम ,अनंत गौतम ,सुषमा शर्मा , शीपाली भारती आदि रहे। कार्यक्रम में मिस फ्रेशर रिद्धि गर्ग ,मिस अटरेक्टिव मोहिनी,मिस कॉंफिडेंट रिद्धि चौहान रहे। विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें संस्थान के प्रिंसिपल अनंत गौतम और सभी अध्यापक प्रीती गौतम , शीपाली भारती ,सुषमा शर्मा ,कुमारी दिव्या, मनीषा तंवर ,चारु मेहता, प्रीती शर्मा ,अंकिता कश्यप ,रवीना ठाकुर मौजूद रहे। इसी के साथ पुरे हर्ष उल्लास से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *