जगत सिंह नेगी ने कहा,अदाणी समूह ने एपीएमसी एक्ट की अवहेलना की तो सरकार करेंगी कड़ी कार्रवाई
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि अगर अदाणी समूह ने एपीएमसी एक्ट की अवहेलना की तो सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। मंगलवार को विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने 1598.79 लाख रुपये की अनुदान राशि नाबार्ड के माध्यम से अदाणी समूह को प्रदान की है। इस संदर्भ में कोई एमओयू हस्ताक्षरित नहीं किया गया।


