You are here:Home » सोलन जनता के मुद्दों को सुलझाने की बजाय, पति को लेकर मेयर और तीन कांग्रेस महिला पार्षद आपस में ही लड़ी
सोलन जनता के मुद्दों को सुलझाने की बजाय, पति को लेकर मेयर और तीन कांग्रेस महिला पार्षद आपस में ही लड़ी
317 Views
मेयर व पार्षदों के बीच हुई पति को लेकर तीखी नोंक झोंक,
मेयर ने कांग्रेस की तीन महिला पार्षदों को बैठक से निलंबित कर बैठक से किया बाहर
बैठक में जमकर हुआ हंगामामेयर ने कांग्रेस की तीन महिला पार्षदों को बैठक से निलंबित कर बैठक से किया बाहर पति पार्षदों को लेकर नगर निगम की बैठक में कांग्रेस की एकजुटता एक बार फिर तार – तार हो गई। मेयर व कांग्रेस की तीन महिला पार्षदों के बीच ऐसी तीखी – नोक झोंक हुई जो हंगामें तब्दील हो गई। हैरानी की बात यह है कि बैठक की कार्रवाई अभी शुरू भी नहीं हुई थी पति पार्षदों के सवाल को लेकर महौल ऐसा गर्मा गया कि मेयर ने इन तीनों पार्षदों को बैठक से निलंबित कर बाहर कर दिया। वार्ड नम्बर 7 की कांग्रेस पार्षद पूजा, वार्ड नम्बर 4 की पार्षद संगीता व वार्ड नम्बर 10 की पार्षद ईशा पराशर ने पति पार्षदों को लेकर नगर निगम द्वारा जारी किए गए फरमान को लेकर मेयर व डिप्टी से जबाव तलबी शुरू कर दी। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंक – झोंक शुरू हो गई। भाजपा के पार्षद शैलेन्द्र गुप्ता ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया। देखते – देखते ही नगर निगम की बैठक में हंगामा शुरू हो गया। मेयर पूनम ग्रोवर ने दो टूक कहा कि बैठक की यह कार्रवाई तभी शुरू होगी जब यह तीनों पार्षद बैठक से बाहर जाएगी। वह तीनों पार्षदों को बैठक से बाहर जाने को कहती रही लेकिन वह नहीं जा रही थी। पूनम ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने तीनों पार्षदों को निलंबित कर दिया है। इसलिए उन्हें बैठक से बाहर जाना होगा। बैठक में करीब 20 मिनट तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा । तीनों पार्षदों ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।