देश की तरह सोलन जिला में भी ईद.उल.फितर का पर्व धार्मिक भावना आपसी भाईचारे प्रेम और एकता के साथ मनाया गया। हिन्दु मुस्लिम एकता का उदाहरण बना
सोलन में स्थित जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पड़ी व ईद पर गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर हिन्दु.मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोगों ने भी एक दूसरे को बधाई दी। आज सुबह से ही सोलन की जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पडी और सभी ने मिलकर नमाज अदा की। इस अवसर पर बाजार में भी खासी रौनक दिखाई दी। लोगों ने इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई भी बांटी।
मिडिया से बात करते हुए जामा मस्जिद सोलन के इमाम मौलाना मुहम्मद यूनुस ने बताया कि सोलन की जामा मस्जिद बहुत पुरानी मस्जिद है जहां हिन्दु मुस्लिम सहित सभी समुदाय के लोग आते हैं। विशेषकर पर्व के अवसर पर सभी मिलकर त्यौहार मनाते हैं जिससे हिन्दु मुस्लिम की एकता को भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए50 रूपये विशेष दान सतकार ए फितर निकाला गया। जो यतीम बेवा गरीब लावारिस व जरूरतमंदों में बांट दिया जाएगा। बाइट मोहम्मद यूनुस।


