पठियार में जली घरालें (गऊ-शाला)

नगरोटा बगवां
ग्राम पंचायत पढियार के वार्ड-2 सकरेड़ में धर्म चंद, प्रताप चन्द व तनुज की गउ-शाल अचानक आग लगने से क्षतिग्रत हो गई है, जिसमें तुरन्त पशुओं को बाहर निकाल दिया गया, परन्तु पशुशाला में रखा गया घास व अन्य सामान जल कर राख हो गया। आगजनी की रिपोर्ट ग्राम प्रधान विपिन कुमार को प्रेषित कर दी है, जिसमें का आकलन किया जा रहा है आग की वजह से जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सभी प्रभावित परिवारों की सरकार से अपील है कि उन्हें इस अवांछित त्रासदी से राहत के रूप में मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *