कर्नाटक चुनाव में RS बाली का धुंआधार प्रचार, बोले-हिमाचल के बाद कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार

कर्नाटक चुनाव में RS बाली का धुंआधार प्रचार, बोले-हिमाचल के बाद कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कैबिनेट रैंक नगरोटा बगवां के विधायक RS बाली कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जोर शोर से प्रचार में लगे हैं. पिछले कुछ दिनों से RS बाली चुनावों के मद्देनजर कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के लिए मजबूती से डटे हुए हैं. वह जनसभाएं कर जनता को कांग्रेस के विजन से रूबरू करवा रहे हैं.

आपको बता दें RS बाली हिमाचल प्रदेश के पहली बार के विधायक हैं और सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री रैंक हैं. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में RS बाली का अहम योगदान रहा है. उन्होंने हिमाचल में रोजगार यात्रा कर भाजपा के खिलाफ एक अलग माहौल बनाया था और अब वह कर्नाटक में भी दिन रात कांग्रेस की जीत के लिए महनत कर रहे हैं.

उन्होंने कहा की लोगों का अपार विश्वास और जनसमर्थन कर्नाटक में बदलाव की कहानी स्वयं बयां कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *