सराहां के जोहाना हनुमान मंदिर में एकल विद्यालय ने वार्षिक समारोह आयोजित
देवराज शर्मा,(सराहां सिरमौर)
सराहां के जोहाना हनुमान मंदिर में एकल विद्यालय ने वार्षिक समारोह मनाया गया। जिसमे छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एस मौके पर बच्चों को संस्कारों व सनातन संस्कृति को लेकर जागरूक किया गया।यह कार्यक्रम संभाग दक्षिणी हिमाचल भाग सिरमौर अंचल श्री रेणुका जी संच सराहां और जामुन की सैर संच के अंतर्गत आने वाले स्कूलों द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में हनुमान मंदिर के महत परमेश्वर दास ने कहा कि एकल विद्यालय के खिलने से बच्चो को शिक्षण देकर समाज में एक अनूठा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की यह छोटी छोटी बालिकाए जो एकल विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रही है वह कल का हमारा भविष्य है क्योंकि यह बालिकाएं जहां पहले अपने माता-पिता को अपने संस्कारों के माध्यम से पहचान बनाती है वही विवाह के बाद भी यही बालिकाएं परिवार को एकजुट सुदृढ़ व संस्कारी बनाने में अपना अहम योगदान देती है।आज की जो बालिकाएं इनको संस्कार एकल विद्यालय के आचार्यों के माध्यम से दिया जा रहा है वह सराहनीय ही है

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवराज शर्म ने कहा कि एकल विद्यालय के माध्यम से बच्चों को जो संस्कार व सनातन धर्म को लेकर जो जानकारियां दी जा रही है वह सराहनीय है।उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय के आचार्य द्वारा जो दो घंटे का शिक्षक बच्चों को दिया जा रहा है वह शिक्षण जहां बच्चों के संस्कार को बढ़ावा दे रहा है वही परिवार को एकजुट करने में भी मदद कर रहा है। उन्होंने कहा एकल विद्यालय संस्था का पंजीकरण वर्ष 2000 में हुआ था उस समाय मात्र 78 एकल विद्यालय ही चल रहे थे परंतु आज पूरे भारत वर्ष में करीब एक लाख विद्यालय पूरे भारत वर्ष में खुल गए हैं।इस मौके पर एस बी आई लाईफ वरिष्ठ प्रबधक पंकज ठाकुर, वशिष्ठ अतिथि विनोद शर्मा,सम्भाग आरोग्य योजना प्रमुख विजू ठाकुर ,भाग आरोग्य योजना प्रमुख प्रमिला शर्मा ,अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख अनु , अंचल व्यास सुनीला,अंचल प्रशिक्षण प्रमुख रक्षा कवर ,संच प्रमुख भावना ,संच प्रमुख सुमन , इस कार्यक्रम में बच्चो के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार की प्रस्तुति रही , भजन में झाकी और देश भक्ति गीत इत्यादि रहे। विजू ठाकुर जी ने एकल की योजना रखी व पचमुखी मुखी शिक्षा में जानकारी दी ।

