दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट मे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित वर्ष 2021- 22व 2022- 23 के अव्वल रहे विद्यार्थी के गए सम्मानित ।
कंडाघाट (दिनांक 5 मार्च 2023) दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में आज एक भव्य समारोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गत 2 वर्षों में शैक्षणिक, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन सोलन डॉक्टर जे०सी० नेगी उपस्थिति रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पी०सी० मस्ताना ने शिरकत की।

इसके साथ ही शिक्षा समिति के प्रधान प्रबोध चंद सूद,समिति के अन्य सदस्य गण, विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापक गण , विभिन्न विभागों से आए अतिथि गण और विद्यालय पी०टी०ए० प्रधान देवेंद्र ठाकुर व अन्य सदस्य उपस्थित रहे । इसके साथ ही अभिभावकवर्ग ,अध्यापक गण और विद्यार्थियों ने भी इस समारोह की शोभा बढ़ाई । समारोह का शुभारंभ यज्ञ द्वारा हुआ। इसके उपरांत वंदे मातरम , ज्योति प्रज्वलन व सरस्वती वंदना सहित विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भजन ‘ परमपिता परमेश्वर ….द्वारा हुआ ।
तदुपरांत आर्य शिक्षा समिति कंडाघाट के प्रधान प्रबोध चंद सूद द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। इसी के साथ उपस्थित अतिथियों को बैजेस लगाकर सम्मानित किया गया ।इसके साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्या, आर्य शिक्षा समिति के प्रधान जी प्रबोध चंद सूद व अन्य वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा मुख्य अतिथि महोदय, विशिष्ट अतिथि महोदय को शाल व सहित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत कक्षा नर्सरी केजी से लेकर 10वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । जिसमें लव यू जिंदगी पर नृत्य, बादल पर पांव है नृत्य , मैंने कहा फूलों से नृत्य , हिंद देश के निवासी समूह गान, सुनो गौर से दुनिया वालों नृत्य, डांडिया, घूमर, पंजाबी नृत्य व नाटी प्रमुख रहे। इसके साथ ही कक्षा नौवीं की छात्रा स्नेहा कश्यप द्वारा प्रस्तुत किया गया लावणी नृत्य सभी ने अत्यंत सराहा। इस के अलावा आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा एक लघु नाटिका ” सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट” भी प्रस्तुत की गई ।

जिसमें आजकल के बढ़ते मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर बच्चों सहित उनके अभिभावकों को भी विचार करने बारे अवगत करवाया गया । इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य में शैक्षिक सत्र 2021 – 22 और 2022- 23 के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया जिनमे आदर्श ठाकुर ,जाह्नवी, दक्षिता, रिहायशी ,समर, पल्लवी ,नैंसी , मेधांश, कशिश, मान्य, दिव्यम, वंश मृदुल ठाकुर, आशना ,हर्षिता, वैभव, मेधांश, लक्षिता ,मानिक, आश्रय, निलेश, कशिश आदि नाम प्रमुख रहे। इसके साथ विद्यालय से वर्ष 2021 22 मई 2022 23 से 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी विशाखा अंजलि अमन अमिता पुष्पांजलि दीक्षा स्नेहा विजेता आदि को पुरस्कृत किया गया ।

इसके साथ ही सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सर्टिफिकेट्स और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। दिन में आहना, साक्षी, प्रिंस, जागृति ,विशाखा, हार्दिक, नमन ,राधिका ,सूर्यांश ,आदर्श, वंश ,नंदनी ,मयंक ,रिद्धि, यशिका ,मेधांश ,कशिश, कृतिका ,नवदीप ,नीलेश आदि प्रमुख रहे ।कार्यक्रम का अंत मुख्य अतिथि के संबोधन भाषण द्वारा हुआ। बेस्ट स्पोर्ट्स बाय सुशांत , बेस्ट स्पोर्ट्स गर्ल श्रूतिका रहे। वहीं विद्यालय की बेस्ट छात्रा विशाखा व बेस्ट छात्र का पुरस्कार सूर्यांश को प्रदान किया गया ।इसके साथ ही विद्यालय स्नेहा कश्यप को बेस्ट डांसर व सहज कौर को बेस्ट सिंगर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ जो सांस्कृतिक और सामाजिक शिक्षा भी दी जा रही है वह सराहनीय है। अभिभावक अध्यापक व बच्चों के परस्पर सहयोग के द्वारा ही एक सुदृढ़ समाज का निर्माण किया जा सकता है।
अध्यापकों को चाहिए कि वह विद्यार्थियों के साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करें क्योंकि वह अध्यापक ही है जिनके साथ विद्यार्थी अपनी हर बात एक मित्र की भांति सांझा कर सकते हैं जबकि वहां अपने माता-पिता के साथ अपनी हर समस्या को सांझा नहीं कर पाते हैं अतः अध्यापकों का यह कर्तव्य है कि वह बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ पारिवारिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्कार भी देते रहे। अंत में विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका मीरा शर्मा द्वारा सभी का इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने व अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद किया गया। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ तथा इसके उपरांत सभी के लिए भोजन का प्रबंध भी विद्यालय द्वारा किया गया था ।


