अकाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंटरनल कॉलेज की छात्राओं द्वारा सराहां में नशे से बचने को लेकर जागरूकता रैली निकाली

सराहां
अकाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंटरनल कॉलेज की छात्राओं द्वारा सराहां सिविल अस्पताल,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां, सराहां नया बस स्टैंड में छात्र छात्राओं व लोगों को नशे से बचने को लेकर जहां सराहां बाजार में जागरूकता रैली निकाली

वहीं लघु नाटिका के माध्यम से सराहां सिविल अस्पताल, सराहां माध्यमिक पाठशाला सराहां व सराहां नए बस स्टैंड में जाकर लोगों को जागरुक किया। अकाल अकादमी से आई छात्राओ द्वारा नाटक के माध्यम से लोगों को यह दर्शाया गया कि किस तरह से 12 से 18 वर्ष की आयु में युवा नशे की लत में पड़ जाता है उनके द्वारा दर्शाया गया कि आज नशे का प्रभाव इस कदर बढ़ गया है कि युवा अपने परिजनों परिवार को भी भूलने लगे हैं उनके द्वारा नाटक के माध्यम से यह भी दर्शाया गया कि जो लोग नशे का कारोबार करते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए व जो युवा अपने साथ दूसरों को नशे की लत में डालते हैं उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि युवा दूसरों को नशे की लत में नहीं डाल सके।अकाल कॉलेज ऑफ इंटरनल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ रेनू भाटिया ने कहा कि आज नशे की लत ने युवा जा रहे हैं जोकि एक गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि नशा से युवा बचे इसको लेकर अकाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंटरनल कॉलेज द्वारा स्कूल कॉलेजों,आईटीआई, सिविल अस्पताल,सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि युवावो को नशे की आदत से बचाया जाए।उन्होन कहा कि बोद्दू साहिब में अकाल अकादमी द्वारा नशा मुक्ति केंद्र खोला गया है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज से नशा खत्म किया जाए इसको लेकर सभी लोगों ने सहयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *