अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक डाॅ बीएन शर्मा के अचानक निधन गहरा शोक व्यक्त

प्रेस विज्ञप्ति

सोलन : अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक डाॅ बीएन शर्मा के अचानक निधन समिति के सभी सदस्य गहरा शोक व्यक्त करते हैं।
धार्मिक, मृदुभाषी, मिलनसार एवं हंसमुख डाॅ शर्मा के असामायिक निधन से शहर व समाज को खासा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
प्रदेश के पशुपालन विभाग में उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद डाॅ शर्मा कईं वर्षों समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे। शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से वह मानवता की सेवा में जुटे थे। डाॅ शर्मा के यूं अचानक चले जाने से सभी लोग स्तब्ध हैं।
रोजाना की भांति वह आज भी टेबल टेनिस खेलने एमसी परिसर में पहुंचे और खेलने के उपरांत बैठ गये। उसी दौरान उनकी बिगड़ी तो उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया जहां चेकअप करने के कुछ देर बाद डाक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया। अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुए उनके निधन का समाचार पाकर अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग स्तब्ध रह गये। डाॅ शर्मा के अचानक निधन से शहर में शोक की लहर छा गई है।
डाॅ शर्मा अंतिम समय तक मानवता की सेवा में समर्पित रहे। वह नगर निगम संघर्ष समिति सोलन के सक्रिय सदस्य रहे और समय समय पर शहर से जुड़ी समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए उठाते रहते थे। अन्नपूर्णा सेवा समिति व माँ शूलिनी प्रसादम सेवा समिति में वह उपप्रधान रहे और पिछले पांच वर्षों से निरंतर क्षेत्रीय अस्पताल में वह सेवा के प्रकल्प में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
अन्नपूर्णा सेवा समिति के प्रधान सतीश बंसल, उपप्रधान संतोष भल्ला, महासचिव अशोक ग्रोवर, वित्त सचिव अश्विनी सिंगला व संयुक्त सचिव बलवंत सिंह ने गहरा शोक प्रकट किया है।
नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, माँ शूलिनी प्रसादम सेवा समिति की प्रधान आशा पठानिया, उपप्रधान डाॅ बीसी सुमन व महासचिव आर पी राणा, केयर एंड सेयर संस्था के अध्यक्ष अरूण त्रेहन,सेवानिवृत आईएफएस पंकज खुल्लर सहित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डाॅ शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
डाॅ शर्मा का अंतिम संस्कार उनके सुपुत्र के स्काॅटलैंड से आने उपरांत किया जाएगा।
ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *