सराहां सिविल अस्पताल व चडेच गांव में प्रशासन व पुलिस द्वारा प्राकृतिक आपदा को लेकर मेघा मॉक ड्रिल आयोजित

देवराज शर्मा, सिरमौर सराहां सिविल अस्पताल व चडेच गांव में प्रशासन व पुलिस द्वारा प्राकृतिक आपदा को लेकर मेघा मॉक ड्रिल करवाई गई। मेघा मॉक ड्रिल से प्राकृतिक आपदा से केसे बचा जाए व प्राकृतिक आपदा को लेकर केसे सावधान रहे उसको लेकर पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से करीब 9 बजकर 48 मिनट पर पुलिस प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचना आती है कि सराहां सिविल अस्पताल मे फ्लड व मलबा आने से अस्पताल के भीतर मलबा व पानी आ गया जिसमे 9 मरीज फंसे हुए हैं।

जिसके बाद 9 बजकर 57 मिनिट पर पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी मदनलाल के नेतृत्व में सराहां सिविल अस्पताल पहुंचती है। व बचाव कार्य में जुट जाती है। 10 बजकर 4 मिनिट पर गृह रक्षकों की रेस्क्यू टीम अस्पताल पहुंच जाति है व मलबे में दबे 9 लोगों को रेस्क्यू करती है। रेस्क्यू टीम सभी 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।रेस्क्यू करने के बाद दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया जाता है।तीन लोग गंभीर घायल होने के कारण सराहां सिविल अस्पताल में भर्ती किए जाते हैं

व चार लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया जाता है।10:55 पर डॉक्टर ऋत्विक के नेतृत्व में दो गंभीर रूप से घायल दो लोगों को नाहन भेजा जाता है जिनकी काहन के पास करीब 11 बजकर 10 मिनिट पर मृत्यु हो जाती है।जिसके बाद उन्हें 11:20 पर वापिस सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया जाता है। इस दौरान प्रशासन द्वारा सिविल अस्पताल से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी रहा। इससे पहले ग्राम पंचायत के 40 गांव में भी मॉक ड्रिल की गई जिसके माध्यम से गांव के लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव कुमार,डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी, बीएमओ पच्छाद डॉ संदीप शर्मा,तहसीलदार पच्छाद विपिन कुमार समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *