धर्मपुर में ड्रग्स अवेयरनेस कैम्प का आयोजन किया

धर्मपुर
सब डिविजनल लीगल सर्विसेज कमेटी कसौली ने एचपी स्टेट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी के दिशानिर्देश अनुसार रविवार को ड्रग्स अवेयरनेस कैम्प का आयोजन किया। धर्मपुर स्थित सिहारडी केयर होम नशा मुक्ति केंद्र में आयोजित इस अवेयरनेस एंड सेनिटाइजेशन ड्राइव अगेंस्ट ड्रग अब्यूज केम्पेन में प्रदेश हाइकोर्ट के जस्टिस त्रिलोक सिंह चौहान ने ऑनलाइन माध्यम से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश के 48 सब डिविजनल लीगल सर्विसेज कमेटी को एक साथ सम्बोधित किया। धर्मपुर के आंजी मातला पंचायत के गांव सिहारडी के नशा मुक्ति केंद्र में आयोजित कैम्प की अध्यक्षता सब डिविजनल लीगल सर्विसेज कमेटी अध्यक्ष सीनियर सिविल जज कसौली प्रशांत नेगी ने की। उन्होंने नशे से बचने के बारे में लोगों को बताया तथा नशा मुक्ति केन्द्र में उपचाराधीन लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि यह अभियान 18 जून से 26 जून तक हर सब डिवीजन के अलग अलग गांव में चलाया जाएगा।


सिविल अस्पताल धर्मपुर के डॉक्टर मंदीप सिंह ने भी बढ़ते नशे पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा की युवा वर्ग नशे की गर्त में जा रहा है। युवाओं को जीवन और परिवार के प्रति गंभीरता से विचार करना चाहिए। नशा सिर्फ नाश करता है। इससे केवल शरीर ही नहीं परिवार और समाज पर गहरा असर पड़ता है।
नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक जगजीत सिंह बाजवा ने भी उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करवाया। उन्होंने समय पर इलाज करवाने की सलाह दी। इस मौका पर पंचायत आंजी मातला के प्रधान नरेन्द्र ठाकुर, संजीव ठाकुर, विशाल ठाकुर, अक्षय ठाकुर, राजीव ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, महिला मण्डल, युवक मंडल तथा पुलिस स्टेशन धर्मपुर के अधिकारी कर्मचारी, स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *