पंचायत समिति पच्छाद की बैठक अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू की अध्यक्षता में आयोजित
सराहां
पंचायत समिति पच्छाद की बैठक अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू की अध्यक्षता में हुई।जिसमे 15वे वितायोग से प्राप्त अनुदान राशि की 2023-24 हेतु कार्ययोजना बनाई गई। पंचायत निरीक्षक पंचायत समिति पच्छाद राजेश शर्मा ने बैठक को अवगत करवाया की वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लगभग 42 लाख की कार्ययोजना बनेगी।इस बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति पच्छाद रमेश शर्मा ने पंचायत में चल रहे 15वे वित्तायोग के कार्यों की समीक्षा भी की। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि सराहां में खंड स्तर का पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।जिसके लिए करीब 20 लाख रुपए व्यय होंगे। यह पैसे सभी पंचायत समिति सदस्यों द्वारा 15 वित्त आयोग के तहत दिए जाएंगे।इस पुस्तकालय के बनने से जहां सराहां क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को पुस्तकालय के माध्यम से अखबार व अन्य पत्रिकाएं पढ़ने के लिए मिलेगी वही बच्चों को अपने परीक्षाओं की तैयारियों को करने में भी फायदा पहुंचेगा।स्कूल,कॉलेज व आईटीआई में पढ़ने वाले बच्चों को अलग-अलग क्षेत्रों में परीक्षाएं देने के लिए लाभ देने वाली पुस्तकें इस पुस्तकालय में पढ़ने के लिए मिलेगी जिसके लिए पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा 15 वें वित्त आयोग से बजट का प्रावधान किया गया है।इस बैठक में जिला परिषद सदस्य आनंद परमार एवम समस्त पंचायत प्रधान समिति सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


