भारी वर्षा से हुआ नुकसान का 19 जुलाई को आकलन करेगा केन्द्रीय दल

भारी वर्षा से हुआ नुकसान का 19 जुलाई को आकलन करेगा केन्द्रीय दल

केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल 19 जुलाई, 2023 को सोलन ज़िला में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगा। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल 19 जुलाई, 2023 को प्रातः 09.45 बजे ज़िला के परवाणु से वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन प्रारम्भ करेगा। दल द्वारा परवाणु के सेक्टर 05 स्थित औद्योगिक क्षेत्र तथा कामली गांव में निरीक्षण किया जाएगा। दल तदोपरांत कोटी, जाबली तथा धर्मपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए नुकसान का निरीक्षण करेगा।

उपायुक्त ने कहा कि दल द्वारा इसके उपरांत सिहारड़ी में हुए भूस्खलन का जायज़ा लिया जाएगा।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय दल द्वारा इसके उपरांत दिन में लगभग 01.00 बजे सोलन के शामती में भारी वर्षा से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तदोपरांत दिन में 02.30 बजे ज़िला प्रशासन द्वारा केन्द्रीय दल के समक्ष भारी वर्षा से हुए नुकसान के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।
.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *