पपलोल स्कूल ने जीता खंड स्तरीय अंडर 14 वॉलीबाल टूर्नामेंट ।
कंडाघाट खंड के चायल में चल रहे खंड स्तरीय टूर्नामेंट में शहीद रोशन लाल मेमोरियल हाई स्कूल पपलोल ने वॉलीबाल का फाइनल अपने नाम कर लिया है। फाइनल में पपलोल की टीम ने चायल की टीम को हरा कर यह खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य कुमुद गुप्ता ने बताया की यह बच्चों की अथक मेहनत वअध्यापकों के प्रयास का परिणाम है की पपलोल विद्यालय के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया ।
कुमुद गुप्ता ने बताया की बच्चों को पी टी अध्यापक महेश कुमार द्वारा कड़ी मेहनत करवाई गई व साथ ही जब भी समय मिलता तो शास्त्री अध्यापक हरीश कुमार व दिनेश कुमार बच्चों को प्रयास करवाने में लग जाते थे जिसका नतीजा आज जीत के रूप में मिला है।प्रधानाचार्य ने सहयोग के लिए सभी ग्रामवासियों व एस एम सी कमेटी का भी धन्यवाद किया ।इस जीत से पपलोल गांव में खुशी की लहर है

