सोलन पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा सोलन Classic Power Lifting & Banch press championship आयोजित
सोलन पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा सोलन के Fire house Zym में Classic Power Lifting & Banch press championship का आयोजन किया गया । जिसमे सोलन, शिमला और सिरमौर डिस्ट्रिक्ट के लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 65 पुरुष तथा 15 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित की गई जिसमे सब जूनियर, जूनियर, सीनियर तथा मास्टर (पुरुष तथा महिला) वर्ग शामिल थे। इस प्रतियोगिता में चीफ गेस्ट के रूप में पुलिस अधिक्षक श्री गौरव सिंह जी, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन श्री मुकेश शर्मा जी, cri ki प्रबंधक श्रीमती डिंपल कसाना (कॉमन वेल्थ गेम्स में 4 गोल्ड) , श्री विकास चोपड़ा जी, मनोनीत काउंसलर श्री रजत थापा, श्री विजय ठाकुर श्री कुल राकेश पंत उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में श्री अजीत सिंह (general secretary HPPA & international rafree) विषेश रूप से उपस्थित रहे।



