हमीरपुर के मदर प्राइड स्कूल में राज्य स्तरीय फुटबॉल अंडर 13 प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित

।जिसमे एसडीएम हमीरपुर अपराजिता चंदेल मुख्य अतिथि और उनके साथ एचपीएफए के महा सचिव दीपक शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सोलन ने अपने नाम किया ।फाइनल मुकाबले में सोलन ने ऊना को 3_1से हराया। टीम के कोच कुलदीप रावत और टीम के मैनेजर पवन कुमार ने बताया की सोलन ने इस प्रतियोगिता में सभी मैच जीते और सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शान दार रहा।और आने वाले समय में सोलन में सब जूनियर गर्ल्स के ट्रायल भी लिए जायेंगे।और इस अवसर पर हमीरपुर जिला फुटबॉल संघ के प्रधान प्रदीप सिंह ठाकुर और प्रदेश कैशियर नरेश राणा और महासचिव डीएफए हमीरपुर संजेश जसवाल और एसडी शर्मा वरिष्ठ कोच और उप प्रधान नरेश ठाकुर और राजीव ठाकुर विवेक और संदीप भी मौजूद रहे।इस मौके पर एसडीएम ने कहा की मुख्य मंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा जो एचपीएफए के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं वो हिमाचल में इतनी बड़ी त्रासदी हुई है उस कारण वो नही आ सके पर उन्होने सभी को जीतने वाले बच्चो को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं और मुख्य मंत्री ने एक लाख रुपए भी डीएफए हमीरपुर को दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *