भाजपा सोलन मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल रहे विशेष रूप से उपस्थित

आज सोलन भाजपा कार्यलय कमलम मे भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सोलन भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता मे एक श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्यक्रम हुआ जानकारी देते हुए भाजपा जिला सोलन प्रैस सहसचिव मुकेश गुप्ता ने बताया की इसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय डाक्टर राजीव बिंदल व प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन जी विषेश रूप से शामिल हुए डाक्टर राजीव बिंदल, सिद्धार्थन जी,मदन ठाकुर, उपाध्यक्ष रशिमधर सूद,पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रवक्ता विवेक शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुलेरिया व मंडल,जिला, प्रदेश, मोर्चो, प्रकोष्ठो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने अटल जी को पूष्पाजंली अर्पित करते हुए नमन किया।


अटल बिहारी जी को पूष्पाजंली अर्पित करते व नमन करते हुए डाक्टर बिंदल ने अपने संमबोधन मे कहा की अटल जी के बारे मे जितना कहा जाए कम है आज भारतीय जनता पार्टी जिस स्थान पर खडी है उसमे अटल जी का खुन पसीना है 1975 एमरजैंसी के दिनो को याद करते हुए उन्होने कहा की यह ऐसा समय था जब किसी को नही पता था कब जेल से बहार आंऐगे पर उस समय अटल जी ने धैर्य, शक्ति, संयम संजो करके सभी को साथ लेकर चले और अपने आप को जनता पार्टी मे होम करने का काम अटल जी और अडवानी जी की जोडी का कमाल है उन्होने कहा की हम छोटी छोटी बात पर चिंतित हो जाते है पर अटल जी ने जो तपस्या पार्टी के लिए की उसकी कल्पना करना भी मुशकिल है। बिंदल ने अटल जी की सोलन के राजस्थान भवन ग्राउड मे हुई रैली को समरण करते हुए और अटल जी के साथ विताऐ दिनो की यादे भी कार्यकर्ताओ के साथ सांझा कीबिंदल ने पूरे हिमाचल मे चल रही आपदा पर दुख प्रकट करते हुए कहा की यह आपदा 10 जुलाई से कुल्लु मनाली से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे प्रदेश मे फैल गई उन्होने कहा की पिछले 72 घंटो मे प्रदेश मे आपदा के कारण वेदना ही वेदना है उन्होने कहा की मंडी,शिमला,सोलन के ममंलीग, पौंटा सिरमौरी ताल, नहान व अन्य जगहो पर हमारे बहुत से जन काला का ग्रास बन गए जो बहुत ही दुःखद और हृदय विदारक है इसकी पूर्ती पैसो से नही हो सकती बिंदल ने कहा की आज अटल जी की पून्य तिथी है और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रेम व समाज प्रेम मे हमेशा आगे रही है उन्होने कार्यकर्ताओ से आहवान किया की आप सब प्रभावित परिवार के लोगो को हर संभव मदद करने के लिए कोरोना काल की तरह निकल जाए जहां जैसे मदद हो सकती है करे। राशन,कंबल, कपडे व अन्य समान यथासंभव प्रभावितो तक पहुचाए व उनके दुख मे उनके साथ खडे रहे व ढांढस बधाऐ प्रशासन के साथ खडे रहे व प्रशासन से भी हर संभव सहायता प्रभावित परिवारो को दिलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *